भागलपुर में भाईचारे के साथ मनायी जा रही बकरीद, मस्जिदों व ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 28 May 2026 10:49 AM

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में जुटे हजारों नमाजियों ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी . कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भागलपुर में सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

भागलपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व पर शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेष नमाज अदा की. नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी.

शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में बढ़ी रौनक

सुबह से ही कर्णगढ़, बरहपुरा, भीखनपुर और शाह मार्केट समेत शहर के विभिन्न इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. नए कपड़ों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग नमाज अदा करने पहुंचे, जिससे पूरे शहर में पर्व की रौनक देखने को मिली.नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी और भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया.

अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

बकरीद की नमाज के दौरान लोगों ने देश और समाज में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी. लोगों ने समाज में प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की.त्योहार को लेकर पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में नजर आया. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की लगातार गश्त जारी रही और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई.

गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

जिला प्रशासन की ओर से लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई थी, जिसका असर पूरे शहर में देखने को मिला.प्रशासन और आम लोगों के सहयोग से भागलपुर में बकरीद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. पर्व के दौरान धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना भी साफ तौर पर देखने को मिली, जिसने एक बार फिर भागलपुर की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन