भागलपुर. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पट खुलते ही उमड़ी भीड़

भागलपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में बुधवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा संपन्न हुई. पूजा के दौरान भगवान शिव का गंगाजल, फूल-फल, बेलपत्र और पंचामृत से विधिवत अभिषेक किया गया.
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
Bhagalpur News. भागलपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में बुधवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा संपन्न हुई. पूजा के दौरान भगवान शिव का गंगाजल, फूल-फल, बेलपत्र और पंचामृत से विधिवत अभिषेक किया गया. मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय वातावरण बना रहा.मंदिर के महंत शिवनारायण गिरि के निर्देशन में पंडित अभिषेक पांडेय ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करायी. मंदिर प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से श्रद्धालुओं ने भी भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया.सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे. भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. श्रद्धालुओं की भीड़ और पूजन-अर्चना के चलते मंदिर परिसर देर तक भक्तिमय रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










