भागलपुर. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में हुई सरकारी पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भागलपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में मंगलवार सुबह पांच बजे विधि-विधान से सरकारी पूजा संपन्न हुई. पूजा के दौरान गंगा जल, फूल-फल और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक किया गया.
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
Bhagalpur. भागलपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में मंगलवार सुबह पांच बजे विधि-विधान से सरकारी पूजा संपन्न हुई. पूजा के दौरान गंगा जल, फूल-फल और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक किया गया. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करायी. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से श्रद्धालुओं ने भी भगवान भोलेनाथ की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की. सरकारी पूजा के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इसके बाद बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं की भीड़ और लगातार हो रहे पूजन-अर्चन से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. पूरे दिन हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










