ePaper

Bihar: भागलपुर होगा जाममुक्त, इन 16 जगहों पर चालू होगी ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लाइट, 1500 कैमरे भी लगेंगे

Updated at : 20 Jul 2022 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: भागलपुर होगा जाममुक्त, इन 16 जगहों पर चालू होगी ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लाइट, 1500 कैमरे भी लगेंगे

भागलपुर में अब जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल चालू किया जाएगा. शहर में कई जगहों पर ये लगाए जाएंगे. इसका ट्रायल किया जा रहा है. इसके अलावा शहर में 15 सौ कैमरे भी लगाये जायेंगे.

विज्ञापन

भागलपुर शहर में अब जाम की स्थिति से जल्द छुटकारा मिलेगा. दिसंबर से शहर में ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल चालू हो जायेगा. शहर में 16 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाया जा रहा है. कैमरा भी लगाया गया है. इसका ट्रायल किया जा रहा है. इसके अलावा शहर में 15 सौ कैमरे भी लगाये जायेंगे. परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 197 करोड़ है.

ट्रिपल सी बिल्डिंग भी दिसंबर में करने लगेगा काम, होगी सुविधा

पुलिस लाइन परिसर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रहे ट्रिपल सी का काम भी तेजी के साथ हो रहा है. दिसंबर के पहले यह बिल्डिंग बनकर तैयार हो जायेगा. दिसंबर से इस बिल्डिंग में लगे सॉफ्टवेयर काम करने लगेंगे. इसी बिलडिंग से शहर में लगने वाले 15 सौ आधुनिक सीसीटीवी कैमरा,16 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल में लगे कैमरे की मॉनीटिरिंग होगी. शहर में कही भी कोई घटना होगी तो उसकी तुरंत जानकारी हो जायेगी. इसके अलावा शहर में ड्रोन से घरों की जीआइ मैपिंग का डाटा इसी सिस्टम में रहेगा.


हर वार्ड के चौराहे पर कर्मी व वार्ड प्रभारी के नाम व मोबाइल नंबर का डिस्पले बोर्ड

नगर आयुक्त डॉ योगेश कुमार सागर ने अपने एक निर्णय में बदलाव करते हुए कहा है कि निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में और सुधार को लेकर हर वार्ड के एक चौराहा पर डिस्प्ले बोर्ड लगाया जायेगा. बोर्ड में उस वार्ड में काम करने वाले निगम के सफाई कर्मियों और उस वार्ड के वार्ड प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर रहेगा, ताकि उस वार्ड में अगर कहीं गंदगी है, तो उस मोबाइल नंबर पर फोन कर सफाई करवा लें. मंगलवार को सफाई व्यवस्था की स्थिति की जानकारी को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य और जोनल प्रभारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिये. इससे पहले पूर्व के कार्य की समीक्षा भी की गयी.

Also Read: रणभूमि बना तिलकामांझी भागलपुर विश्विद्यालय, हड़ताल के दौरान कर्मियों ने कुर्सी-टेबल जमीन पर पटक कर तोड़ा
आठ ट्रैक्टर, एक पोकलेन व चार हाइवा की खरीद की जायेगी:

नगर आयुक्त ने सफाई संसाधन की खरीद की जानकारी ली और निर्देश दिया कि कूड़ा उठाव के लिए आठ ट्रैक्टर, एक पोकलेन और चार हाइवा की खरीद की जायेगी. स्वास्थ्य प्रभारी ने बताया कि जैम पोर्टल पर इन सामान की खरीद की जायेगी.

यहां लग रही है ट्रैफिक लाइट

●तिलकामांझी

●घुरन पीर बाबा चौक

●कचहरी

●घंटाघर

●खलीफाबाग

●कोतवाली

●आदमपुर

●नया बाजार

●कोयला डिपो

●गुरहट्टा

●अलीगंज

●तातारपुर

●जीरो माइल

●नाथनगर

●रेलवे स्टेशन

●भीखनपुर गुमटी नंबर तीन

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन