Bhagalpur news ठनका गिरने से चाची-भतीजी की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news ठनका गिरने से चाची-भतीजी की मौत

कहलगांव प्रखंड के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र मथुरापुर पंचायत के टिकलूगंज गांव में शनिवार की दोपहर बाद तेज आंधी बारिश में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

कहलगांव प्रखंड के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र मथुरापुर पंचायत के टिकलूगंज गांव में शनिवार की दोपहर बाद तेज आंधी बारिश में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान दीपक यादव की पत्नी पूजा देवी (35) और राजेश यादव की पुत्री रानी कुमारी (12) के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में चाची भतीजी लगती है. सूचना पर शिवनारायणपुर थाना की पुलिस पहुंच कर कागजी खानापूर्ति कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि चाची-भतीजी घर से सटे मिर्धाचक बहियार में मकई में लगी फसल देखने गयी. इसी बीच करीब ढाई बजे तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश होने लगी. चाची भतीजी बहियार में ही बारिश होने पर दोनों नीम पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी. पेड़ पर ही गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि नीम के पेड़ के नीचे तीन और बच्चे दूसरी ओर खड़े थे, जो बाल-बाल बच गये. मृतक पूजा देवी आंशिक रूप से दिव्यांग भी थी. उसे दो लड़का और एक लड़की है. पति दीपक यादव और बड़ा पुत्र दिलखुश कुमार पुणे में मजदूरी करते हैं. मृतक रानी कुमारी तीन बहन और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी.

ठनका गिरने से दो जख्मी

पीरपैंती गोकुल मथुरा गांव में ठनका गिरने से तेलिया बांध के रोहित मुर्मु (18 ) और बाखरपुर के सोमनाथ सोरेन (22) जख्मी हो गया है. आम के बगीचे में आम तोड़ने के समय यह घटना घटी. दोनों जख्मी को लोगों ने रेफरल अस्पताल ले गये जहां डॉ कृष्णा कुमार ने इलाज किया. चिकित्सक ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर है.

दुमका-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आये व्यक्ति की मौत

सुलतानगंज-जमालपुर रेलखंड पर शनिवार शाम दुमका-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की कट कर मौत हो गयी. आरपीएफ पुलिस ने बताया कि पश्चिमी छोर के रेलवे ओवर ब्रिज अप लाइन के किमी 330 के 29 समीप एक पुरुष की कट कर मौत के बाद शव को कब्जे में कर अज्ञात को ज्ञात करने का प्रयास किया जा रहा है. मृतक का उम्र लगभग 50 वर्ष है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन