bhagalpur news. आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगी प्री-प्राइमरी किट

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगी प्री-प्राइमरी किट

जिले के सरकारी विद्यालय परिसरों में संचालित 358 आंगनबाड़ी केंद्रों को शिक्षा विभाग की ओर से अब प्री-प्राइमरी किट की सौगात दी जाएगी.

विज्ञापन

जिले के सरकारी विद्यालय परिसरों में संचालित 358 आंगनबाड़ी केंद्रों को शिक्षा विभाग की ओर से अब प्री-प्राइमरी किट की सौगात दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को रोचक, सहज और आनंददायक बनाना है, ताकि वह खेल-खेल में सीख सकें और उनका मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास बेहतर ढंग से हो सके. जिला शिक्षा विभाग के अनुसार इन आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग आठ हजार छोटे बच्चे नामांकित हैं. अब इन केंद्रों में चाइल्ड फ्रेंडली कुर्सी-टेबल, झूला सेट, दरी, चटाई, सॉफ्ट बॉल, वजन मशीन और अन्य शैक्षणिक व मनोरंजक सामग्री युक्त प्री-प्राइमरी किट उपलब्ध कराई जाएगी.

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी के एक माह पूर्व जारी आदेश के तहत यह प्रक्रिया शुरू की गई है. विभाग द्वारा चयनित एजेंसी को गुणवत्ता के साथ सामग्री आपूर्ति का निर्देश दिया गया है. मंगलवार को जिला शिक्षा कार्यालय में प्री-प्राइमरी किट का लॉट पहुंच चुका है. समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि चिह्नित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या के आधार पर किट का वितरण जल्द किया जाएगा. कहा कि यह प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन