bhagalpur news. सुलतानगंज में जीविका दीदियों को मिली राशि

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सुलतानगंज में जीविका दीदियों को मिली राशि

सुलतानगंज प्रखंड के सम्राट अशोक भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन सुना

विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड के सम्राट अशोक भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन सुना. इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 लाख जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपए की राशि अंतरण की. कार्यक्रम का आयोजन जीविका सुलतानगंज की ओर से बीपीएम अनिल कुमार के नेतृत्व में किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद उपसभापति नीलम देवी, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान और बीडीओ संजीव कुमार उपस्थित थे. संचालन आजीविका विशेषज्ञ डॉ अंजनी कुमार सिंह ने किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. आजीविका विशेषज्ञ डॉ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी, बल्कि उन्हें सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी आगे बढ़ने का अवसर देगी. बीपीएम अनिल कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. कार्यक्रम में राहुल कुमार, सुजीत, बलराम कुमार और चंदन कुमार कर्मी ने अहम योगदान निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन