अलर्ट मोड पर रहे मायागंज अस्पताल के डॉक्टर

अलर्ट मोड पर रहे मायागंज अस्पताल के डॉक्टर
भागलपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जनसभा में भागीदारी के लिए शनिवार को भागलपुर में करीब एक घंटे तक रुके. इस दौरान मायागंज अस्पताल अलर्ट मोड पर रहा. इमरजेंसी विभाग में बेड व ट्रॉली पर चादर बिछे रहे. अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार के निर्देश पर ओपीडी, इमरजेंसी व इंडोर वार्ड में सीनियर डॉक्टर मौजूद रहे. इमरजेंसी में डॉक्टर ड्रेस के साथ मरीजों का इलाज करते मिले. इमरजेंसी का ऑपरेशन थिएटर टू व आईसीयू का एक ब्लॉक खुला रहा. इस दौरान अस्पताल अधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक मॉनिटरिंग करते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




