Bhagalpur news अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 20 Feb 2025 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

नवगछिया झंडापुर पुलिस ने हथियार व गोली के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

नवगछिया झंडापुर पुलिस ने हथियार व गोली के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित बिहपुर थाना के हरियो का साजन कुमार है. नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहपुर रेलवे स्टेशन रोड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है. सूचना पर झंडापुर थाना पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई कर बिहपुर रेलवे स्टेशन रोड के पास पहुंची, तो पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे बल के सहयोग से पकड़ कर तलाशी लेने के क्रम में लोडेड कट्टा, एक मोबाइल बरामद किया गया. इस संबंध में झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध झंडापुर थाना में तीन चोरी की प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया.

पुलिस मुखबरी के आरोप में मारपीट, दर्जनों लोग घायल

बिहपुर बलहा गांव में इमामबाड़ा के पास मंगलवार की देर रात दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों से करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए. एक पक्ष से रुकसाना खातून, मो जब्बार, नाजनी खातून, नूरत सजदा खातून, मो शोएब व दूसरे पक्ष से जहांगीर उर्फ पप्पू, निखत और राजू आंशिक रूप से घायल हैं. विवाद का कारण दोनों पक्षों ने अलग-अलग बताया है. पत्थरबाजी की सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया. घायल को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां से सजदा खातून और मो मोहम्मद शोएब की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. एक पक्ष का आरोप है कि प्रतिबंधित पक्षी बेचने पर दूसरे पक्ष ने पुलिस और वन विभाग को सूचना देकर जेल भिजवा दिया. दूसरे पक्ष का कहना है कि आरोप गलत है. भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन