Bhagalpur News: दो बाइक की भिड़ंत में ससुराल जा रहे युवक की मौत, दूसरा गंभीर

त्रिमुहान-मोहनपुर पथ पर चकराजू गांव के पास हुई घटना
त्रिमुहान-मोहनपुर पथ पर चकराजू गांव के पास हुई घटना
प्रतिनिधि, कहलगांव
त्रिमुहान-मोहनपुर पथ पर रसलपुर थाना क्षेत्र के चकराजू गांव के समीप शुक्रवार की सुबह दो बाइक की सामने से भिड़ंत हो गई. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मृतक की पहचान शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जयंतीपुर गांव के अरुण मंडल के पुत्र रौशन कुमार (29) के रूप में हुई है. वहीं, घायल बाइक सवार रसूलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी पूरब टोला के जलधार सिंह का पुत्र गुंजन कुमार (19) के रूप में हुई है. हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. सूचना पर पहुंची रसलपुर थाना की 112 की टीम दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में भर्ती करायी. जहां चिकित्सक ने परीक्षण कर जयंतीपुर रामपुर के रौशन कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरे गुंजन कुमार की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.गुंजन अपने घर एकचारी लौट रहा था जब हादसा हुआ
रामपुर पंचायत के मुखिया अनुराग ज्येता ने बताया कि मृतक युवक रामपुर से घोघा अपने ससुराल जा रहा था. वह एकचारी की ओर से आ रहा था. वहीं, दूसरी ओर से गुंजन अपने घर एकचारी की ओर जा रहा था. बताया जा रहा है कि गुंजन एकचारी स्टेशन पर किसी परिजन को छोड़कर वापस घर लौट रहा था. दोनों बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गयी. मृतक रोशन कुमार को दो बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री है. रोशन कुमार पैर से दिव्यांग भी था. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




