Bhagalpur News. सड़क पर अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने वाले लोगों की सूची तैयार कर वसूला जायेगा जुर्माना

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई.
नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने शहर में बढ़ते अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्हें 18 से 19 अवैध निर्माण की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी, जिस पर उन्होंने कहा कि इतने बड़े शहर में यह संख्या बहुत कम है. उनका कहना था कि दिखने में ही दर्जनों अवैध निर्माण आसानी से पहचाने जा सकते हैं, इसलिए नोटिस केवल कुछ मामलों को ही क्यों दिया गया. गुरुवार देर शाम नगर आयुक्त ने सभी शाखा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल को निर्देश दिये गये कि सभी जोनल क्षेत्रों के रोड और गलियों के अनुसार काम का वितरण करें. साथ ही रोड पर अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनसे जुर्माना वसूल किया जाये. नगर निगम की नयी विज्ञापन पॉलिसी के अनुसार होर्डिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. इससे अवैध होर्डिंग का कारोबार बंद होगा और निगम को आय भी प्राप्त होगी. नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई के लिए पहले से क्यूआरटी टीम बनायी जा चुकी है और एक नयी टीम भी गठित की जायेगी, ताकि अवैध निर्माण और गंदगी फैलाने वालों पर निगरानी और कार्रवाई मजबूत हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




