bhagalpur news. एनईपी के तहत एनएसएस का एक समान सिलेबस लागू होगा

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 12:54 AM

विज्ञापन

नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत अब चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में एबिलिटी इंहांसमेंट कोर्स (एईसी) के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का केवल एक पेपर होगा

विज्ञापन

नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत अब चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में एबिलिटी इंहांसमेंट कोर्स (एईसी) के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का केवल एक पेपर होगा. इसके लिए एक समान सिलेबस तैयार कर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में लागू किया जाएगा. इसी उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय ने 13 अक्तूबर को बैठक बुलाई है. इसमें टीएमबीयू के एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार सहित पटना विवि, पाटलिपुत्र, मुंगेर, एलएनएमयू और वीकेएसयू आरा के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक शामिल होंगे. टीएमबीयू समन्वयक डॉ राहुल कुमार ने बताया कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक कोर्स के सत्र 2023-27, 2024-28 और 2025-29 में नामांकन हो चुका है, लेकिन चौथे सेमेस्टर में एईसी कोर्स के तहत एनएसएस का राज्यस्तरीय पाठ्यक्रम अब तक तैयार नहीं किया जा सका था. फिलहाल विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर स्थानीय सिलेबस के अनुसार इसका संचालन कर रहे हैं. राजभवन ने इस स्थिति को देखते हुए एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय को निर्देश दिया है कि वह राज्यभर के सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक समान सिलेबस तैयार करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन