Bhagalpur. एसएम कॉलेज में पीजी सेमेस्टर-चार की छात्राओं को दी गई विदाई

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur. एसएम कॉलेज में पीजी सेमेस्टर-चार की छात्राओं को दी गई विदाई

एसएम कॉलेज के हिंदी विभाग में पीजी सेमेस्टर-चार की छात्राओं के सम्मान में सोमवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

भागलपुर. एसएम कॉलेज के हिंदी विभाग में पीजी सेमेस्टर-चार की छात्राओं के सम्मान में सोमवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया. जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर छात्राओं का सम्मान किया गया.मौके पर प्राचार्य प्रो. निशा झा ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें महाविद्यालय के अनुभवों को लिखने के लिए प्रेरित किया. विभागाध्यक्ष डॉ. आशा तिवारी ओझा ने छात्राओं को शिक्षा, संस्कार एवं संस्कृति के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र विकास की धुरी बताया.

वहीं, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. कोमल, डॉ. सबा और डॉ. किरण ने भी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और समाज का अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी. कार्यक्रम का संचालन श्वेता कुमारी ने किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीषा, मोनालिसा, अनुप्रिया और प्रियंवदा आदि की अहम भूमिका रही.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन