भागलपुर में दादी ने बच्ची को पटक कर मार डाला, FIR

Published at :05 Dec 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में दादी ने बच्ची को पटक कर मार डाला, FIR

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में जितेंद्र मंडल की चार साल की बेटी शिवानी को उसकी चचेरी दादी सुमन मंडल की पत्नी मंदो देवी ने पटक कर मार डाला. सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंच कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया. मृत बच्ची के दादा नवीन मंडल के बयान पर […]

विज्ञापन

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में जितेंद्र मंडल की चार साल की बेटी शिवानी को उसकी चचेरी दादी सुमन मंडल की पत्नी मंदो देवी ने पटक कर मार डाला. सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंच कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया. मृत बच्ची के दादा नवीन मंडल के बयान पर खरीक थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने गांव पहुंच कर मामले की छानबीन की. हत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. कुछ ग्रामीण कह रहे हैं कि मंदो देवी अर्धविक्षिप्त है.रविवार तड़के नवीन मंडल के घर के सभी सदस्य सोये थे. अचानक किसी की आवाज सुन नवीन मंडल की आंख खुली, तो उसने अपने घर में अपने भाई सुमन मंडल की पत्नी मंदो देवी को घुसते देखा. उसने महिला को आवाज भी लगायी, लेकिन वह अनसुना करते हुए घर घुस गयी. उसकी चार साल की पोती शिवानी को

उठा कर अपने साथ ले गयी. तब तक घर के सभी सदस्य भी जग गये. सभी शिवानी को खोजते हुए मंदो देवी के घर पहुंचे. मंदो देवी से पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. काफी दबाव डालने पर वह सभी को पीसीसी सड़क की ओर ले गयी. पीसीसी सड़क के बगल एक झाड़ी में बच्ची घायल अवस्था में पड़ी थी. सड़क पर खून के छींटे थे. नवीन मंडल उसे उठा कर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. बच्ची के दादा नवीन मंडल ने कहा कि मंदो देवी ने ही उसकी पोती की हत्या कर दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. खरीक थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन