कमर दर्द से परेशान शहाबुद्दीन आज इलाज के लिए भेजे जायेंगे एम्स

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जेल में बंद सीवान के पूर्व राजद सांसदमो. शहाबुद्दीन कोआज इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जायाजायेगा. प्रशासन ने इसकी सारी तैयारी कर ली है. पूर्व राजद सांसद शहाबुद्दीन पिछले कई दिनों से कमर दर्द से परेशान है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षा कारणों से खुलासा नहीं किया जा रहा […]
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जेल में बंद सीवान के पूर्व राजद सांसदमो. शहाबुद्दीन कोआज इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जायाजायेगा. प्रशासन ने इसकी सारी तैयारी कर ली है. पूर्व राजद सांसद शहाबुद्दीन पिछले कई दिनों से कमर दर्द से परेशान है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षा कारणों से खुलासा नहीं किया जा रहा है कि शहाबुद्दीन को भागलपुर या नवगछिया रूट के किस ट्रेन से दिल्ली ले जाया जाएगा. हालांकि उनकी सुरक्षा के लिए एक इंस्पेक्टर, दो दारोगा, चार हवलवार औरदर्जनभर शस्त्रधारी सिपाही की प्रतियुक्ति कर दी गयी है.पुलिस कीयह टीम दिल्ली में शहाबुद्दीन की सुरक्षा में तैनात रहेंगे.
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक सूत्रों की मानें तो शहाबुद्दीन को एम्स ले जाने को लेकर मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और जेल अधिकारी के बीच बैठक हुई.इसदौरान अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर हर बिंदु पर बातचीत की.जानकारीके मुताबिक शहाबुद्दीन का जेल अस्पताल में चेकअप किया गया और जरूरत पड़ने पर मेडिकल टीम को भी साथ में दिल्ली भेजा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










