सरकारी अस्पताल में जांच कराने 69 लोग आये

Updated:
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में जांच कराने 69 लोग आये

भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में सोमवार को कुल 41 लोग जांच कराने पहुंचे. सभी सर्दी, खांसी व बुखार का शिकायत कर रहे थे. डॉक्टर ने सभी की जांच कर सावधानी से रहने का सलाह देते हुए घर भेज दिया है. आज यहां देर शाम तक किसी मरीज को कोरोना […]

विज्ञापन

भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में सोमवार को कुल 41 लोग जांच कराने पहुंचे. सभी सर्दी, खांसी व बुखार का शिकायत कर रहे थे. डॉक्टर ने सभी की जांच कर सावधानी से रहने का सलाह देते हुए घर भेज दिया है. आज यहां देर शाम तक किसी मरीज को कोरोना लक्षण के साथ भर्ती नहीं किया.

सदर अस्पताल के फ्लू कार्नर में कुल 28 लोग जांच कराने आये, इसमें से किसी को आज रेफर नहीं किया गया. शहरी क्षेत्र से सात लोग जांच कराने यहां पहुंचे थे.सभी हल्की खांसी, बुखार का शिकायत कर रहे थे. सभी को सलाह के साथ दवा लिख कर भेज दिया गया. घर में रह रहे तीन मरीजों की जांच एंबुलेंस से जाकर डॉक्टर ने की. जांच के बाद उन्हें घर के अंदर ही रहने के लिए कहा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन