bhagalpur news. गर्मी छुट्टी में पोषण वाटिका की देखभाल करेंगे 474 स्कूल

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. गर्मी छुट्टी में पोषण वाटिका की देखभाल करेंगे 474 स्कूल

सरकारी स्कूलों में दो जून से गर्मी की छुट्टियां शुरू होगी. इस दौरान जिले के 474 स्कूलों में तैयार पोषण वाटिका की प्रधानाध्यापक देखभाल करेंगे.

विज्ञापन

भागलपुर

सरकारी स्कूलों में दो जून से गर्मी की छुट्टियां शुरू होगी. इस दौरान जिले के 474 स्कूलों में तैयार पोषण वाटिका की प्रधानाध्यापक देखभाल करेंगे. इसको लेकर मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने निर्देश जारी किया है. जिला शिक्षा कार्यालय के डीपीओ एमडीएम आनंद विजय ने बताया कि जिले में 524 पोषण वाटिका काे तैयार करना है. जबकि 474 स्कूलों में वाटिका तैयार हो गयी है. इस वाटिका में बच्चों के लिए साग सब्जी को उगाया जा रहा है. गर्मी छुट्टी के दौरान स्कूल बंद रहने से वाटिका में लगे पौधे सूखे नहीं, इसकी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी. विद्यालय के निकट रह रहे रसोईया को स्वेच्छा से पोषण वाटिका की देखभाल के लिए नामित किया जायेगा. मुख्यालय से जारी पत्र के अनुसार सब्जी पोषण वाटिका से उत्पादित सब्जियों का उपयोग रसोईया या विद्यालय के आसपास के बच्चे कर सकते हैं. इस समय राज्य के लगभग 20 हजार विद्यालयों में प्रथम चरण में पोषण वाटिका का निर्माण किया गया है. निदेशक विनायक मिश्रा ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों की पोषण वाटिकाएं स्कूली छात्रों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की दिशा में अहम भूमिका निभाती हैं. इसलिए इसके संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन