बिहार: ट्रक-बाइक की भिड़त, 3 युवक की मौत

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के घोघा सहायक थाना अंतर्गत शंकरपुर गांव के निकट मंगलवार को देर रात एक ट्रक एवं एकमोटरसाइकिलकी टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरात हो गया. मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नीरज […]
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के घोघा सहायक थाना अंतर्गत शंकरपुर गांव के निकट मंगलवार को देर रात एक ट्रक एवं एकमोटरसाइकिलकी टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरात हो गया.
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने आज बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 80 पर हुए इस हादसे में घोघा सहायक थाना अंतर्गत बलुचक गांव निवासी विकास कुमार :19: और शाहपुर गांव निवासी विकास मंडल :25: की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि गोपालपुर थाना अंतर्गत करारी तीनटंगा गांव निवासी आशीष कुमार :26: की मौत इलाज के क्रम में स्थानीय अस्पताल में हो गयी. उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




