ePaper

bhagalpur news. बिना मातृशक्ति के मानव समाज की कल्पना नहीं

Updated at : 08 Mar 2026 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. बिना मातृशक्ति के मानव समाज की कल्पना नहीं

काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा महासमिति की ओर से रविवार को लाल कोठी स्थित जैन धर्मशाला सभागार में होली मिलन सह उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा महासमिति की ओर से रविवार को लाल कोठी स्थित जैन धर्मशाला सभागार में होली मिलन सह उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजन का शुभारंभ महिला दिवस पर मेयर डॉ बसुंधरालाल, पूर्व मेयर डॉ वीणा यादव, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर, कोमल कुमारी, सक्षम फाउंडेशन की संगीता तिवारी, कांग्रेस नेत्री अनामिका शर्मा, रितु कुमारी, पार्षद कुमकुम त्रिवेदी, राजद नेत्री सीमा जायसवाल आदि भागलपुर की उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित कर किया गया. पूर्व मेयर डॉ वीणा यादव ने कहा कि बिना मातृशक्ति के मानव समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है. काली महारानी युवा महासमिति ने मां काली की प्रेरणा से मातृशक्ति को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है. इतना ही नहीं यहां राजनीति व भेदभाव से उठकर हर समाज व राजनीतिक दलों से जुड़ी महिलाओं को एक मंच पर लाया गया. कलाकारों ने महिलाओं के सम्मान में महिला सशक्तीकरण पर आधारित गीत प्रस्तुत किया. अतिथियों का स्वागत महासमिति अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार, संयोजक संजू मंडल व गौरव जैन एवं महामंत्री धनंजय यादव ने किया. होली मिलन समारोह में फूल व रंग-गुलाल की होली खेली गयी. फिर व्यंजन का लुत्फ उठाया. महासमिति के चंदनराज यादव, दीपक बाजोरिया, शशि यादव, मुकेश हरि, राजा मंडल, नीरज कुमार, तरुण घोष आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन