bhagalpur news. अलग-अलग कार्रवाई में 36 गिरफ्तार, हथियार व शराब जब्त

Updated at : 03 May 2025 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. अलग-अलग कार्रवाई में 36 गिरफ्तार, हथियार व शराब जब्त

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत बीते 48 घंटे में भागलपुर पुलिस ने कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें चोरी, डकैती, शराब और आर्म्स एक्ट से जुड़े अभियुक्त शामिल हैं

विज्ञापन

भागलपुर. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत बीते 48 घंटे में भागलपुर पुलिस ने कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें चोरी, डकैती, शराब और आर्म्स एक्ट से जुड़े अभियुक्त शामिल हैं. पुलिस की इस मुहिम के तहत कई आपराधिक मामलों का उद्भेदन हुआ है. पुलिस की कार्रवाई में डकैती और चोरी के मामलों में कुल 11 अभियुक्त जेल भेजे गए हैं. अन्य मामलों में 6, आर्म्स एक्ट में 1, शराब से जुड़े मामलों में 10 (शराब के साथ 4 और शराब सेवन में 6), वारंट में 5 और वारंट निष्पादन के तहत 35 मामलों में कार्रवाई की गई है. इस दौरान पुलिस ने दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक कार, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. एक अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया है. साथ ही 114 लीटर देशी और 220.9 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. दो दिनों के भीतर कुल 917 वाहनों की जांच की गई, जिनसे 1,26,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन