घर पर ट्राई करें रेणुका सालुंके की बताई गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक की रेसिपी
Published by : Priya Gupta Updated At : 11 Mar 2026 12:12 PM
गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक (फोटो - @homecheff_renu)
Gond Katira Strawberry Shake: गर्मी का मौसम आते ही लोग घर पर कई तरह के शेक और ठंडे ड्रिंक बनाना पसंद करते हैं. अगर आप भी इस मौसम कुछ नया और यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक आपके लिए परफेक्ट है.
Gond Katira Strawberry Shake: गर्मी का दिन हो या अचानक कुछ ठंडा पीने का मन, हर किसी को शेक जरूर पसंद आता है. अगर आप भी शेक पीने के शौकीन हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. अक्सर हम बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए घर पर तरह-तरह के शेक बनाते हैं. इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. ये गोंद कतीरा शेक की रेसिपी क्रिएटर रेणुका सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @homecheff_renu पर शेयर की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- स्ट्रॉबेरी – 6-8
- चीनी – 1 चम्मच
- दूध – 1 गिलास
- भिगोया हुआ गोंद कतीरा
- भिगोया हुआ चिया सीड्स
- वनीला आइसक्रीम
गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की विधि क्या है?
- गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और इसमें चिया सीड्स और गोंद कतीरा डालकर पानी में भिगो दें. इसे ढककर लगभग 2 घंटे के लिए अलग रख दें, जिससे गोंद कतीरा और चिया सीड्स अच्छे से फुलकर जेली जैसी बन जाए.
- अब एक मिक्सर जार लें और इसमें फ्रेश स्ट्रॉबेरी, चीनी, ठंडा दूध और वनीला आइसक्रीम डालें. इसे अच्छे से ब्लेंड करें जब तक कि ये पूरी तरह से क्रिमी न हो जाए.
- अब आप इसे एक गिलास लें, इसमें भिगोया हुआ गोंद कतीरा और चिया सीड्स एक चम्मच डालें. फिर आप तैयार हुआ स्ट्रॉबेरी का मिश्रण डालें. इसके ऊपर से आप वनीला आइसक्रीम डालकर गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं. हल्का से इसे मिक्स करके सर्व करें और स्वाद का आनंद लें.
यह भी पढ़ें: मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज
यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










