नक्सलियों के रहमोकरम पर होगी रेल यात्रा

भागलपुर: नक्सलियों की कृपा से आपकी यात्रा मंगलमय हो. सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन अपराध नियंत्रण के लिए नक्सलियों से मदद की गुहार लगा रही रेल पुलिस क्षेत्र के रेलयात्रियों को इसी संदेश के साथ विदा कर रही है. जी हां! ट्रेनों में लगातार बढ़ते अपराध से परेशान रेल पुलिस ने नक्सलियों […]
यानी कि लोगों की रेल यात्रा अब नक्सलियों के रहमोकरम पर ही मंगलमय हो पायेगी. एसआरपी उमाशंकर प्रसाद ने सीधे तौर पर कह दिया है कि रेल पुलिस की लड़ाई नक्सली से नहीं है, बल्कि नक्सलियों की मांद में छिपे अपराधियों से है. साहेबगंज-किऊल रेलखंड व किऊल-झाझा-जसीडीह रेलखंड में अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाल में बढ़ी आपराधिक घटनाओं के बाद रेल पुलिस यात्रा के दौरान सुरक्षा का वातावरण तैयार करने में लगी है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और उससे भी लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम पर है. इसके लिए रेल पुलिस प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि अपराधियों से निबटने के लिए वह झाझा में कैंप कर रहे हैं. साथ ही सिमुलतला में भी अभियान जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










