26 नेशनल व इंटरनेशनल विजेताओं एवं 15 सामाजिक संगठनों का हुआ सम्मान

Updated at : 31 Jan 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
26 नेशनल व इंटरनेशनल विजेताओं एवं 15 सामाजिक संगठनों का हुआ सम्मान

सक्षम फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सीएमएस स्कूल के सामने स्थित होटल सभागार में पांचवें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सक्षम फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सीएमएस स्कूल के सामने स्थित होटल सभागार में पांचवें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें शहर के विभिन्न सेक्टर से जुड़े नेशनल व इंटरनेशनल विजेताओं व 15 सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के आचार्य ने मंगलाचरण किया. इसके बाद बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीवकांत मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार, रितु अभिषेक, वंदना कुमारी एवं सुमन कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. फाउंडेशन की अध्यक्ष संगीता तिवारी, महासचिव अभय घोष सोनू, राजेश कुमार अतिथियों का स्वागत किया. निखिल पांडे व अन्यया मिश्रा ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया. फाउंडेशन के कार्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया. भागलपुर की गोल्ड मेडल समेत अन्य मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुति देने वाले मंजूषा कलाकार व अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया. मंजूषा गुरु मनोज पंडित, कजाकिस्तान में कांस्य पदक प्राप्त चांदनी राज, गोल्ड मेडल विजेता आकांक्षा कुमारी, चांदनी कुमारी, खुशी कुमारी, सामाजिक संगठनों में नर सेवा नारायण सेवा के अध्यक्ष दिनेश मंडल आदि को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार एवं अभय कुमार घोष सोनू ने किया. धन्यवाद ज्ञापन नीरज तिवारी ने किया. इस मौके पर कांति पाठक, रूबी मिश्रा, पिंकी बागोरिया, अभिषेक कुमार, ऋषिकेश कुमार, मनोज कुमार झा, मनोज कुमार गुप्ता, प्रशांत चौधरी, अनुज कुमार, अभिनव कुमार, विशाल कुमार, संध्या पांडे, संगीता पांडे, संगीता सिंह, शोभा दुबे, बंटी कुमार शर्मा, राजेंद्र लाल, संजय चौधरी, सिम्मी झा, सोनी वर्मा, सारिका प्रियदर्शी, अनुपम दुबे, पूर्णेन्दु तिवारी, उदित कुमार , रश्मि घोष, राजलक्ष्मी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन