bhagalpur news. ग्रामीण बैंक के यूनियन की बैठक में 25 सेवानिवृत्त कर्मी सम्मानित

शहर के एक स्थानीय होटल में रविवार को बिहार ग्रामीण बैंक इंप्लाइज एंड ऑफिसर्स फेडरेशन की संयुक्त बैठक हुई
शहर के एक स्थानीय होटल में रविवार को बिहार ग्रामीण बैंक इंप्लाइज एंड ऑफिसर्स फेडरेशन की संयुक्त बैठक हुई. इस अवसर पर ऑफिसर्स फेडरेशन के महासचिव मो नदीम अख्तर और अध्यक्ष ब्रह्मेश्वर कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक के दौरान संगठन से जुड़े 25 सेवानिवृत्त साथियों को सम्मानित किया गया, वहीं 15 नये सदस्यों का स्वागत कर फेडरेशन से जोड़ने का संकल्प लिया गया. महासचिव मो नदीम अख्तर ने संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी सदस्यों को दी. करीब 150 सदस्य मौजूद रहे. भागलपुर इकाई के क्षेत्रीय सचिव कुणाल कुमार और केंद्रीय समिति के सहायक महासचिव ने अपने संबोधन में फेडरेशन को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया. कहा कि संगठन तभी सशक्त बनेगा जब सभी एकजुट होकर काम करेंगे. सहायक महासचिव ने कहा कि भागलपुर फेडरेशन एक है और एकजुटता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. बैठक के अंत में संगठन की एकता और कर्मचारी हितों के प्रति समर्पण बनाये रखने का संकल्प दोहराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




