Bhagalpur News. जिला अंडर-23 टीम को लेकर संभावित 25 खिलाड़ियों की घोषणा
Updated at : 08 Mar 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन

अंडर 23 के 25 खिलाड़ियों का चयन.
विज्ञापन
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में जिला अंडर-23 क्रिकेट टीम के गठन को लेकर सात व आठ मार्च को ट्रायल आयोजित किया गया. इसमें कुल 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 25 खिलाड़ियों को आगे के कैंप के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. ट्रायल आगामी अंडर-23 मैचों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था.
भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ जय शंकर ठाकुर ने कहा कि शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में अमन कुमार सिंह, वीरू सिंह, आर्यन सिंह, राकेश गुप्ता, आरिफ आलम, कुमार कृष्णा, दीपेश कुमार, अर्नव आरव, हर्षवर्धन, ओम प्रकाश, विश्वजीत कुमार, अंकुश कुमार, शुभम कुमार, ब्रज बिहारी, तेजस्वी कुमार, नवाज हुसैन, विशाल कुमार (विकेटकीपर), सौरभ मिश्रा, सचिन रॉय, आदर्श कुमार, राजधन कुमार, रिजवान रियान, आदित्य राज, अजय कुमार, अभिनव सिंह व नाजिश नेयाज शामिल हैं.
सचिव ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे नौ मार्च को सुबह नौ बजे प्रशिक्षण कैंप के लिए एमडी उमर खान को रिपोर्ट करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




