हड़ताल पर गए कर्मचारियों को विजय सिन्हा की चेतावनी, कहा- सीधे नौकरी खत्म कर देंगे

Updated:
विज्ञापन

विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Revenue Department: बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व विभाग के कर्मचारियों को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने वॉर्निंग दी. उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा और नई बहाली निकाली जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारी (RO) कई दिनों से हड़ताल पर हैं. इस बीच विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताली अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि सरकार हड़ताल के हर दिन की गिनती कर रही है और यदि कर्मचारी जल्द काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

मंत्री बोले- हड़ताल करके मांगों को कमजोर किया

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताली कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा, कुछ लोग हड़ताल करके अपनी मांगों को कमजोर कर रहे हैं. ये मौसम हड़ताल का नहीं बल्कि काम करने का था. मार्च का महीना मिलकर विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने का था. समस्या का समाधान करने का था. जनता के बीच के बीच अच्छा संदेश जाता. लेकिन हड़ताल करके जनता के मन में उन्होंने भ्रष्टाचारपोषित वातावरण को मजबूती प्रदान किया.

उन्होंने यह भी कहा, अभी भी समय है. हमने आग्रह किया है कि जो लौट जायेंगे, उनका सम्मान बढ़ेगा और उनकी मांगों का समाधान भी किया जाएगा. लेकिन जो कर्मचारी अड़े रहेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी. जो जनता की समस्या का समाधान नहीं करेंगे, दबाव-प्रेशर की राजनीत कभी भी हमलोग नहीं स्वीकारते हैं. हम काम करने वाले का सम्मान करते हैं और ये जिन लोगों की मानसिकता, तालाबंदी हड़ताल से भौकाल बनाकर भय का माहौल खड़ा करेंगे, उस भौकाल को ही खत्म कर देंगे.

जल्द काम पर नहीं लौटने पर दी चेतावनी

मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारी जल्द काम पर नहीं लौटते हैं तो सरकार सख्त कदम उठाएगी. उन्होंने कहा, अगर हड़ताल पर गए कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे तो हम उनकी नौकरी खत्म कर देंगे. अस्थाई बहाली का भी रास्ता खुला रखेंगे. इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो रही है.

जमीन माफियाओं पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने हड़ताल के पीछे साजिश की भी आशंका जताई. उन्होंने कहा, साजिश करने वाले जो भू-माफिया हैं, वैसे लोगों को आने वाले दिनों में अफसोस होगा क्योंकि इससे हम प्रभावित नहीं होने वाले हैं. जो संकल्प NDA सरकार को इतने बड़े जनादेश के साथ मिला है, उस जनादेश का सम्मान करने के लिए जो भी कीमत अदा करने पड़ेगा, उसे हम करेंगे.

100 दिनों के कामकाज का भी दिया ब्यौरा

विभाग के 100 दिन पूरे होने पर मंत्री ने बताया कि इस दौरान कई अहम पहल किए गए. बिहार से जुड़ी सभी जमीन के लिए बिहार भूमि पोर्टल की शुरुआत की गई है. 12 दिसंबर से संवाद की शुरुआत की गई थी. उन्होंने कहा कि जिस दिन जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, तब भी विभाग काम कर रहा था. मंत्री के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनके कामों की सराहना की है.

Also Read: बिहार में खुलेंगी बंद पड़ी चीनी मिलें, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया ऐलान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन