Specail Trains: 2 स्पेशल ट्रेनें और 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का यहां होगा ठहराव, श्रद्धालुओं के लिए विशेष पैकेज, IRCTC ने शुरू की बुकिंग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Jun 2025 9:29 PM
emergency-quota-rules
Specail Trains: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने सुल्तानगंज स्टेशन पर विशेष इंतजाम किये हैं. कई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी और प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी होगा. वहीं, सहरसा से भारत गौरव ट्रेन तिरुपति, रामेश्वरम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना होगी.
Specail Trains: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं के लिए मालदा डिवीजन के द्वारा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता की देखरेख में सुल्तानगंज स्टेशन पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेन व इस रूट से जाने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया है. हालांकि, अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस का सुलतानगंज में ठहराव नहीं होगा.
मेला में सुल्तानगंज स्टेशन पर इन ट्रेनों का होगा ठहराव
- 03480- 03479 जमालपुर-सुल्तानगंज-जमालपुर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल, श्रावणी मेला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 11 जुलाई से 09 अगस्त तक (प्रत्येक में 30 ट्रिप) चलेगी.
- 03480 जमालपुर-सुलतानगंज श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल, जमालपुर से 09:05 बजे खुल कर उसी दिन 10:45 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी. 03479 सुलतानगंज-जमालपुर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल, सुलतानगंज से 11:15 बजे खुल कर 12:40 बजे जमालपुर पहुंचेगी. स्पेशल ट्रेन जमालपुर और सुलतानगंज के बीच मार्ग में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेगी.
- 03442-03441 जमालपुर – देवघर – जमालपुर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल 13 जुलाई व 10 अगस्त के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी.
- 03442 जमालपुर – देवघर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल जमालपुर से 05:10 बजे रवाना होगी व उसी दिन 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी. 03441 देवघर – जमालपुर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल देवघर से 15:45 बजे रवाना होगी व उसी दिन 22:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी.
- वहीं 03444-03443 देवघर – गोड्डा – देवघर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल 13 जुलाई व 10 अगस्त के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी.
- 03444 देवघर-गोड्डा श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेन देवघर से 10:45 बजे रवाना होकर उसी दिन 12:40 बजे गोड्डा पहुंचेगी. वहीं 03443 गोड्डा-देवघर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेन गोड्डा से 13:15 बजे रवाना होकर उसी दिन 15:05 बजे देवघर पहुंचेगी.
इन ट्रेनों का होगा अतिरिक्त ठहराव
- 15619 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 17:45 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी.
- 15620 कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 00:11 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी.
- 12253 यशवंतपुर-भागलपुर साप्ताहिक अंग एक्सप्रेस सुबह 08:04 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी.
- 12254 भागलपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक अंग एक्सप्रेस दोपहर 14:08 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी.
- 13423 भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दोपहर 13:38 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी.
- 13424 अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दोपहर 13:50 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी.
- 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस दोपहर 13:02 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी.
- 13430 आनंद विहार-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस दोपहर 17:55 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी.
इसके अलावे इस रूट की विक्रमशिला एक्सप्रेस, गरीब रथ, दानापुर इंटसिटी, साहेबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई एक्सप्रेस ट्रेन जो सामान्य दिनों में भी सुलतानगंज स्टेशन पर रुकती थी वह रुकेगी.
पथ परिवहन निगम भी मेला में भागलपुर व सुलतानगंज से चलायेगी बस
पथ परिवहन निगम भागलपुर श्रावणी मेला में भागलपुर व सुलतानगंज से बस का परिचालन करेगा. यह बस परिचालन मेला तक होगा. इसको लेकर निगम की ओर से पूरी तैयारी है. निगम के पास कुछ दिन पहले नयी बसें आयी है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तिरुपति, रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए चलेगी सहरसा से भारत गौरव ट्रेन
14 अगस्त को होगी रवाना
आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से तिरुपति, रामेश्वरम ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करायेगी. 13 दिनों की इस यात्रा में मदुरई, कन्या कुमारी मंदिर के दर्शन भी शामिल हैं. पैकेज में यात्रा, आवास, भोजन और दर्शनीय स्थलों की यात्रा शामिल है. यह पहल भारत की आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गयी है. जिसके लिए पैकेज की बुकिंग शुरू हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें: तेजस्वी के साथी दल कर रहे 174 सीटों की मांग, कैसे करेंगे मैनेज, मचेगा घमासान!
ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करायेगी ट्रेन
13 दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे. यात्रा का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिक विविधता को सामने लाना है. यह पैकेज 12 रात और 13 दिन का होगा. इसमें यात्रा की बुकिंग तेजी से चल रही है.
700 लोगों के लिए ये पैकेज है. ट्रेन 14 अगस्त को सहरसा से खुलने के बाद निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, आसनसोल पुरुलिया होते हुए रवाना होगी. इन स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अब खुद कर सकेंगे ट्रांसफर और स्कूल का चयन
इन स्थलों का कराया जायेगा दर्शन
यात्रा के दौरान श्रद्धालु तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम और मल्लिकार्जुन के दर्शन करेंगे.
ट्रेन में मिलेगी सुविधा
यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पूरे पैकेज में खाना, बोर्डिंग, आवास की सुविधा, आना जाना, बस की व्यवस्था, सुरक्षा, भजन कीर्तन आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










