Bihar Elections 2025: तेजस्वी के साथी दल कर रहे 174 सीटों की मांग, कैसे करेंगे मैनेज, मचेगा घमासान!
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Jun 2025 3:12 PM
तेजस्वी यादव
Bihar Elections 2025: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपने गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घेरेबंदी शुरू कर दी है. महागठबंधन में शामिल कांग्रेस, वाम दल और VIP ने राजद से जितनी सीटों की मांग की है उसे देखकर लगता है कि इसे मैनेज करना आसान नहीं होगा.
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारा को लेकर सभी दलों ने राजद पर प्रेशर डालना शुरू कर दिया है. पिछले चुनाव में राजद ने 140, कांग्रेस ने 70 और बाकी सीटों पर वाम दलों ने चुनाव लड़ा था. राजद और वाम दलों का प्रदर्शन ठीक रहा था लेकिन कांग्रेस 70 में से सिर्फ 19 सीट जीत पाई. इस वजह से महागठबंधन सरकार बनाने से चूक गई. इस बार भी महागठबंधन में तीनों दल शामिल है और VIP का भी साथ मिला है. इस बार मांगने वालों की कतार लंबी है. ऐसे में तेजस्वी यादव सीट शेयरिंग को लेकर जारी घमासान को कैसे मैनेज करेंगे इस पर सबकी नजर है.
कांग्रेस के लिए पप्पू यादव ने की 90 सीटों की मांग
पूर्णिया एमपी पप्पू यादव ने शुक्रवार को कहा, “कांग्रेस को सौ सीटों को लक्ष्य बनाकर, कम-से-कम 90 सीटों पर लड़ना चाहिए. बिहार में दलित,अति पिछड़ा, पिछड़ा अल्पसंख्यक, महिला, युवा और सभी समाज के ग़रीब कांग्रेस के भरोसे पर ही महागठबंधन से जुड़ेंगे! अन्यथा उनका भरोसा नहीं जागेगा. बिहार में विपक्ष को सभी वर्ग का वोट चाहिए, तभी बदलाव होगा!”
इस पोस्ट से पहले भी कई मौकों पर पप्पू यादव कांग्रेस के लिए 243 में से 100 सीटों की मांग कर चुके हैं. लेकिन, इस बार उन्होंने 90 सीटों की मांग की है.
वाम दल ने की 24 सीटों की मांग
कुछ दिन पहले सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इसमें उन्होंने 24 सीटों की मांग रखी है.
मुकेश सहनी की पार्टी ने की 60 सीटों की मांग
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने नेता मुकेश सहनी को सुझाव दिया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी को 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. यह सुझाव हाल ही में वाल्मीकि नगर में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिया गया. सीट बंटवारे का अंतिम फैसला महागठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी मिलकर लेंगे.
कांग्रेस, VIP और वाम दल की मांग को जोड़ा जाये तो मिलाकर 174 होता है और बिहार में विधानसभा की टोटल सीटें 243 है. बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि पशुपति पारस एनडीए से निकाले जाने के बाद महागठबंधन में आने को बेकरार है. ऐसे में वो भी कम से कम 5 सीट की मांग कर सकते हैं.
लालू यादव और तेजस्वी को करना होगा मैनेज
विधानसभा चुनाव में अब 3 से 4 महीने का ही वक्त बचा है. महागठबंधन के साथी दल जिस तरह से तेजस्वी पर प्रेशर बना रहे हैं उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि सीट शेयरिंग का फार्मूला बनाना आसान नहीं रहने वाला है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इस कॉम्बिनेशन की चर्चा
अक्टूबर-नवंबर में होने वाले चुनाव में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी ये अभी तय होने बाकी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में RJD 140, Congress 52, लेफ्ट पार्टीज 35 सीपीआईएमएल, सीपीआई, सीपीएम) और मुकेश सहनी की वीआईपी 15 सीटों पर लड़ सकती है. हाल ही में एनडीए से अलग हुए अगर पशुपति पारस भी महागठबंधन में आते हैं तो उनको एडजस्ट करके 4-5 सीटें दी जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अब खुद कर सकेंगे ट्रांसफर और स्कूल का चयन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










