शराब तस्करों को पकड़ने के लिए ग्राहक बनकर शहर में घूम रहे अधिकारी

भागलपुर: होली में भी शराब बंदी अभियान पूरी सख्ती से लागू रहे, इसके लिए अधिकारी नाटकीय अंदाज में शहर में घूम रहे है. होली में भी बिहार में शराब पूरी तरह से लोगों तक न पहुंचे इसके लिए उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन काम कर रहा है.मुख्यालय से लेकर दूसरे जिले के उत्पाद अधिकारी शहर […]
भागलपुर: होली में भी शराब बंदी अभियान पूरी सख्ती से लागू रहे, इसके लिए अधिकारी नाटकीय अंदाज में शहर में घूम रहे है. होली में भी बिहार में शराब पूरी तरह से लोगों तक न पहुंचे इसके लिए उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन काम कर रहा है.मुख्यालय से लेकर दूसरे जिले के उत्पाद अधिकारी शहर में शराब के ग्राहक बन करघूम रह हैं. डिलीवरी करने वाले लड़कों की पहचान कर रहे है.
लड़कों से पताकिया जा रहा है कि शराब की तस्करी कौन कर रहा है. बात गोपनीयता की करें, तोअधिकारियों के बारे में जानकारी सिर्फ पुलिस के वरीय अधिकारियों को है.इतना ही नहीं शराब को लेकर मुख्यालय थाना स्तर पर भी नजर रखे हुए हैं.सूचना एकत्र की जा रही है कि किस थाना क्षेत्र में शराब बेची जा रही है, इसका आंकड़ाएकत्र किया जा रहा है. पुख्ता प्रमाण के बाद सीधे थाना प्रभारी के नपने की बातकही जा रही है. वहीं, एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर शहर में शराबबंदी केखिलाफ एक माह तक लगातार चलने वाला अभियान भी शुरू हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




