258.13 करोड़ से बनेंगे 10 पंपिंग स्टेशन, नक्शा हुआ जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : विवि के पास बंद पड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. 65 एमएलडी वाले ट्रीटमेंट प्लांट समेत अन्य कामों के लेकर राशि की प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गयी है. इस योजना के टेंडर पर काम चल रहा है. एक से दो माह में इस पर काम शुरू हो जायेगा. […]
विज्ञापन
भागलपुर : विवि के पास बंद पड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. 65 एमएलडी वाले ट्रीटमेंट प्लांट समेत अन्य कामों के लेकर राशि की प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गयी है. इस योजना के टेंडर पर काम चल रहा है. एक से दो माह में इस पर काम शुरू हो जायेगा. इसके लिए 258.13 करोड़ की राशि इसके लिए स्वीकृति मिली है.
इस योजना में इस बार 10 पंपिंग स्टेशन बनाये जायेंगे. इसी के सहारे शहर के नाले का पानी इस पंपिंग स्टेशन होते हुए प्लांट में जायेगा. इस बार गंदे पानी को ट्रीटमेंट करने के दस पंपिंग स्टेशन बनाये जायेंगे. इसे पीपीपी मोड पर चलाया जयेगा.
15 साल तक होगा मेंटेनेंस
निर्माण कार्य कराने वाले संवेदक इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का मेंटेनेंस भी करेंगे. टेंडर प्रक्रिया के बाद इसी एग्रीमेंट के तहत यह काम होगा. इस योजना के होने के बाद नाला का गंदा पानी गंगा में नहीं गिरेगा. इसके लिए इस योजना पर काम हो रहा है. केंद्र से इसकी स्वीकृति मिली है. ट्रीटमेंट होने के बाद यह पानी खेतों में लाने की भी योजना पर काम चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










