पत्नी ने जमीन बेचने का किया विरोध तो पति ने मार दी गोली, चरित्र पर जताता था संदेह

भागलपुर : बिहारमें भागलपुर के नवगछिया में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर नवटोलिया में शनिवार को तड़के लगभग तीन बजे पंच बीरबल मंडल ने अपनी पत्नी अंजनी देवी को गोली मार दी. गोली उसके मुंह में लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद पंच बीरबल मंडल फरार हो गया. […]
भागलपुर : बिहारमें भागलपुर के नवगछिया में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर नवटोलिया में शनिवार को तड़के लगभग तीन बजे पंच बीरबल मंडल ने अपनी पत्नी अंजनी देवी को गोली मार दी. गोली उसके मुंह में लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद पंच बीरबल मंडल फरार हो गया.
सूचना मिलने पर इस्माइलपुर थाना की पुलिस पहुंची और पंच की पत्नी को मायागंज अस्पताल ले गयी. वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. महिला की बेटी शोभा कुमारी के बयान पर इस्माइलपुर थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बीरबल मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
आवेदन में शोभा ने कहा है कि मेरे पिता चार भाई हैं. जमीन के बंटवारे में मेरे पिता के हिस्से डेढ़ बीघा जमीन आयी है. डेढ़ बीघा में मेरे पिता 13 कट्ठा जमीन बेच दी थी. वह और जमीन बेचना चाहते थे जिसका मां (अंजनी देवी) विरोध करती थी. इस बात को लेकर वह मां के साथ मारपीट करते थे. पिता जी को समझाने मेरे मामा आये तो उनके साथ भी पिता जी ने मारपीट की. मां का कहना था कि सभी जमीन बेच देने पर बेटी की शादी कैसे होगी. इसी बात को लेकर पिता जी ने शनिवार की अहले सुबह मां को गोली मार दी.
कहते हैं थानाध्यक्ष
इस्माइलपुर थानाध्यक्ष प्रेम साह ने बताया कि पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है. बीरबल मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पत्नी के चरित्र पर संदेह जताता था बीरबल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीरबल मंडल शंकालु व मनबढ़ू व्यक्ति है. उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. वह अपनी पत्नी अंजनी देवी के साथ अक्सर मारपीट करता था. चार वर्ष पूर्व उसने पत्नी के शरीर पर केराेसिन छिड़क कर जलाने का भी प्रयास किया था. उस घटना के बाद गांव में पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद दोनों में समझौता करा दिया गया था. लेकिन अपने शंकालु स्वभाव के कारण उसने पत्नी को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




