चार माह से अटका है जलापूर्ति योजना के पहले फेज का काम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : शहर को विकसित करने के लिए कई योजनाएं तो बनीं, लेकिन योजना बन कर फाइलों में ही अटक गयीं. न तो इन योजनाओं का काम आज तक शुरू नहीं हो सका. शहर में दो ऐसी योजना है, जिसका काम पूरा होता तो शहरियों को थोड़ी राहत मिलती. जलापूर्ति योजना : शहर में हर […]
विज्ञापन
भागलपुर : शहर को विकसित करने के लिए कई योजनाएं तो बनीं, लेकिन योजना बन कर फाइलों में ही अटक गयीं. न तो इन योजनाओं का काम आज तक शुरू नहीं हो सका. शहर में दो ऐसी योजना है, जिसका काम पूरा होता तो शहरियों को थोड़ी राहत मिलती.
आपके शहर में
विज्ञापन
जलापूर्ति योजना : शहर में हर घर में 24 घंटे पीने का पानी लोगों को मिले इसके लिए 2016 से 318 करोड़ से जलापूर्ति योजना के पहले फेज का काम शुरू हुआ. पहले फेज में शहर में 460 किलो मीटर पाइप लाइन बिछाने और 19 जल मीनार का काम होना था. पहले फेज का काम को करने का जिम्मा पैन इंडिया एजेंसी को दी गयी. लेकिन एजेंसी इस काम को आधा-अधूरा छोड़ बीच में ही विदा हो गयी. मात्र 190 किलो मीटर ही पाइप लाइन बिछाने का काम ही कंपनी कर पायी.
इतना ही नहीं 19 में से पांच जलमीनार का काम पूरा हुआ और तीन का काम आधा-अधूरा छूट गया. एक जुलाई 2019 से शहर के जलापूर्ति का जिम्मा एक बार फिर निगम को दिया गया. लेकिन योजना पर बुडको काम ही शुरू नहीं कर सका. वहीं दूसरी ओर बंद पड़े ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी अब तक शुरू होना शेष रह गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन