सदर अस्पताल में बनेगा माॅड्यूलर प्रसव व शल्य कक्ष
Updated at : 31 Aug 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : सदर अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल परिसर में मॉड्यूलर प्रसव कक्ष व शल्य कक्ष बनाने का निर्णय लिया है. इसके बन जाने से प्रसव कक्ष में स्टैंडर्ड सुविधाएं रहेंगी. स्टैंडर्ड शल्य कक्ष उपलब्ध हो जाने के बाद हर तरह से कक्ष समृद्ध होगा. इसका लाभ मरीजों को मिलेगा. इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने स्मार्ट […]
विज्ञापन
भागलपुर : सदर अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल परिसर में मॉड्यूलर प्रसव कक्ष व शल्य कक्ष बनाने का निर्णय लिया है. इसके बन जाने से प्रसव कक्ष में स्टैंडर्ड सुविधाएं रहेंगी. स्टैंडर्ड शल्य कक्ष उपलब्ध हो जाने के बाद हर तरह से कक्ष समृद्ध होगा. इसका लाभ मरीजों को मिलेगा. इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने स्मार्ट सिटी के तहत मदद मांगी है.
काम में न आ रहे भवन के लिए मांगी मदद : सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने नगर निगम की महापौर व प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र भेजा है. उन्होंने कहा है कि सदर अस्पताल परिसर में एक काम में नहीं आ रहा भवन मिला है. इसकी खिड़की में शीशा व दरवाजे में ग्रिल लगाना होगा. कहीं-कहीं मरम्मत की जरूरत है. एक स्थान पर छत की ढलाई करनी होगी. इसके बाद रंग-रोगन कर देने के बाद इसे मॉड्यूलर प्रसव कक्ष व शल्य कक्ष के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए अगर स्मार्ट सिटी में सदर अस्पताल के लिए फंड हो, तो निरीक्षण कर इसके जीर्णोद्धार करने का अनुरोध किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




