पानी की जांच रिपोर्ट तैयार नहीं ले जा रहा नगर निगम

Updated at : 23 Jul 2019 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
पानी की जांच रिपोर्ट तैयार नहीं ले जा रहा नगर निगम

बेहाल-ए-िनगम. सैंपल रिपोर्ट दो दिन से पड़ी है लेबोरेटरी में भागलपुर : नगर निगम ने जांच के लिए सप्लाइ पानी का सैंपल लेबोरेटरी भेजा था. उसकी रिपोर्ट तैयार होने के बाद भी नहीं ला रहा है. पीएचइडी लेबोरेटरी में रिपोर्ट शनिवार को ही तैयार हो गया है, जिसकी सूचना दी गयी है. बावजूद, इसके सोमवार […]

विज्ञापन

बेहाल-ए-िनगम. सैंपल रिपोर्ट दो दिन से पड़ी है लेबोरेटरी में

भागलपुर : नगर निगम ने जांच के लिए सप्लाइ पानी का सैंपल लेबोरेटरी भेजा था. उसकी रिपोर्ट तैयार होने के बाद भी नहीं ला रहा है. पीएचइडी लेबोरेटरी में रिपोर्ट शनिवार को ही तैयार हो गया है, जिसकी सूचना दी गयी है. बावजूद, इसके सोमवार तक लेबोरेटरी से रिपोर्ट नहीं जाया गया. लेबोरेटरी ने पानी की आयी जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है, जिससे सोर्स वाटर में खराबी निकलने का अंदेशा है.
जब तक जांच रिपोर्ट नगर निगम लेबोरेटरी से ला कर इसे सार्वजनिक नहीं करता है, तब तक सप्लाइ होने वाला पानी की सच्चाई सामने नहीं आयेगी. नगर निगम ने जलापूर्ति व्यवस्था अपने हाथों में लेने के बाद आनन-फानन में सप्लाई पानी की जांच के लिए पीएचइडी के लेबोरेटरी में सैंपल भेजा. पानी का सैंपल भेजने का के तरीके पर लेबोरेटरी से यह आपत्ति जतायी गयी थी कि इसके लिए अलग तरह की विशेष व्यवस्था की जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन