ठगी करने वाले सिपाही को नहीं खोज पा रही पुलिस

भागलपुर : दो जून 2019 को प्रभात खबर ने सात करोड़ से ज्यादा रकम अपने सहयोगी से ठग कर भागने वाले सिपाही सुनील यादव के खिलाफ खबर छापी थी. उस वक्त एसएसपी ने खबर छपने के बाद कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया था. साथ ही विभागीय कार्यवाही का आश्वासन दिया था. इस बीच […]
भागलपुर : दो जून 2019 को प्रभात खबर ने सात करोड़ से ज्यादा रकम अपने सहयोगी से ठग कर भागने वाले सिपाही सुनील यादव के खिलाफ खबर छापी थी. उस वक्त एसएसपी ने खबर छपने के बाद कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया था. साथ ही विभागीय कार्यवाही का आश्वासन दिया था.
इस बीच सुनील का कोई पता विभाग को नहीं है. रांची कोकर का रहने वाला सुनील अभी कहां है, इसकी जानकारी विभाग को नहीं है. जिले में सुनील अंतिम बार महिला थाना में तैनात था. इसके खिलाफ पहला आवेदन एसएसपी आशीष भारती को तीन जुलाई को नवगछिया में तैनात सिपाही ने दिया था. अब पुलिस अपने ही सिपाही को कहां कहां तलाश करे यह समस्या सामने आ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










