फिर बढ़ी गर्मी, परेशान हो रहे लोग

भागलपुर : मॉनसून एक फिर मौन धारण कर लिया है. उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. मौसम इस तरह फिरकी लेने लगा है कि मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान भी फेल हो रहा है. मौसम विज्ञान विभाग हर अगले दिन हल्की बारिश की संभावना जताता है, लेकिन बारिश हो नहीं रही है. शुक्रवार […]
भागलपुर : मॉनसून एक फिर मौन धारण कर लिया है. उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. मौसम इस तरह फिरकी लेने लगा है कि मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान भी फेल हो रहा है. मौसम विज्ञान विभाग हर अगले दिन हल्की बारिश की संभावना जताता है, लेकिन बारिश हो नहीं रही है.
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरी ओर संभावना जतायी गयी है कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा. इसके साथ-साथ हल्की बारिश की संभावना भी है. शुक्रवार को पश्चिमी हवा 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही. शनिवार को अनुमान है कि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवा बहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




