शाम से देर रात तक अंधेरे में डूबा रहा शहर, गर्मी से तड़पते रहे लोग
भागलपुर : गुरुवार को बिजली की हालत दयनीय रही. पारा चढ़ने के साथ दिन में लोगों को कट का सामना करना पड़ा. शाम के बाद ओवर लोड बढ़ने के साथ हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने लगा. इसके साथ ही एक-एक कर पावर सब स्टेशन की बिजली ठप पड़ने लगी. सबसे पहले सबौर ग्रिड […]
भागलपुर : गुरुवार को बिजली की हालत दयनीय रही. पारा चढ़ने के साथ दिन में लोगों को कट का सामना करना पड़ा. शाम के बाद ओवर लोड बढ़ने के साथ हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने लगा. इसके साथ ही एक-एक कर पावर सब स्टेशन की बिजली ठप पड़ने लगी. सबसे पहले सबौर ग्रिड से आने वाली आपूर्ति लाइन (हाइटेंशन) का झुरखुरिया जंगल में तार टूट कर गिरा और सिविल सर्जन उपकेंद्र की बिजली ठप हो गयी.
आपके शहर में
इस लाइन पर स्थापित टीटीसी उपकेंद्र की भी बिजली प्रभावित हो गयी. यह रात करीब दो बजे तक दुरुस्त नहीं हो पाया. उधर, सबौर ग्रिड से ही अलीगंज को जाने वाली दोनों आपूर्ति भागलपुर-1 व 2 ब्रेकडाउन हो गया. इस लाइन पर स्थापित मोजाहिदपुर पावर हाउस भी बिजली फेल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए