गरीब रथ का हाल: न झाड़ू लगा, न टायलेट हुआ साफ, ऑल ओके का प्रमाण दे किया रवाना
भागलपुर : आनंद विहार टर्मिनल से चल कर भागलपुर पहुंचने वाली गरीब रथ जिस प्लेटफॉर्म पर आयी, उस पर से ही गुरुवार को विदा कर दी गयी. प्लेटफॉर्म पर ट्रेन करीब 2.15 घंटे खड़ी रही. लेकिन इसमें न तो सही से झाड़ू लगी और न टायलेट की सफाई करायी गयी. छत से टपक रहे पानी […]
भागलपुर : आनंद विहार टर्मिनल से चल कर भागलपुर पहुंचने वाली गरीब रथ जिस प्लेटफॉर्म पर आयी, उस पर से ही गुरुवार को विदा कर दी गयी. प्लेटफॉर्म पर ट्रेन करीब 2.15 घंटे खड़ी रही. लेकिन इसमें न तो सही से झाड़ू लगी और न टायलेट की सफाई करायी गयी. छत से टपक रहे पानी बॉगी में फैली रही. जो कुछ देर में ही कीचड़मय हो गयी.
आपके शहर में
वहीं, बॉगी के एक कोने में गिरा अग्निशामक यंत्र को भी कोई सीधा करने तक नहीं पहुंचा. यह हाल जी-9 कोच की रही. यह तो एक उदाहरण है. कमोबेश सभी कोच का लगभग यही हाल रहा. परेशान यात्री ने शिकायत भी की, लेकिन नजरअंदाज कर दिया गया. कहीं कोई सुनवाई नहीं होने पर उसी स्थिति में सफर करने को यात्री विवश हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए