एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, तैयार की गयी चुनावी रणनीति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2019 6:05 AM
विज्ञापन
सुलतानगंज : बांका लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार गिरिधारी यादव रविवार को पटना से पार्टी का चुनाव चिह्न लेकर बांका लौटने के दौरान सुलतानगंज पहुंचे. यहां महर्षि मेंहीं विश्रामालय में उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने कहा कि बाबाधाम जाने के लिए कांवरिया पहले सुलतानगंज पहुंचते है. इसलिए मैं […]
विज्ञापन
सुलतानगंज : बांका लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार गिरिधारी यादव रविवार को पटना से पार्टी का चुनाव चिह्न लेकर बांका लौटने के दौरान सुलतानगंज पहुंचे. यहां महर्षि मेंहीं विश्रामालय में उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने कहा कि बाबाधाम जाने के लिए कांवरिया पहले सुलतानगंज पहुंचते है.
इसलिए मैं भी टिकट लेकर बाबा अजगैवी की नगरी में पहुंचा हूं. मौके पर विधायक सुबोध राय, प्रो ललित नारायण मंडल, डॉ विजय सिंह, पवन केसान, संजय चौधरी, विनय कुमार, पप्पू मंडल, महेश मंडल, मो नाहेद, नवीन कुमार बन्नी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
जदयू ने की चुनाव को लेकर चर्चा
शाहकुंड. स्थानीय जदयू कार्यालय में रविवार को जदयू की प्रखंड अध्यक्ष बीनू बिहारी सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बताया गया कि सोमवार को बांका लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी गिरधारी यादव के नामांकन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होना है. बैठक में रामविलास सिंह, विपिन बिहारी सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










