परीक्षा के अगले ही दिन बीएड का रिजल्ट देकर बनाया रिकाॅर्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2019 6:31 AM
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने मंगलवार को अपनी बेहतरीन कार्यशैली का ऐतिहासिक उदाहरण छात्रों के समक्ष पेश किया. परीक्षा समाप्त होने के अगले ही दिन रिजल्ट देकर विवि के तमाम छात्रों के बीच में एक उम्मीद जगा दी कि अब विवि में सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे. दरअसल बीएड के 2017-19 सत्र के छात्रों […]
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने मंगलवार को अपनी बेहतरीन कार्यशैली का ऐतिहासिक उदाहरण छात्रों के समक्ष पेश किया. परीक्षा समाप्त होने के अगले ही दिन रिजल्ट देकर विवि के तमाम छात्रों के बीच में एक उम्मीद जगा दी कि अब विवि में सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे.
दरअसल बीएड के 2017-19 सत्र के छात्रों की फाइनल थ्योरी की परीक्षा 13 मार्च को समाप्त हुई थी और प्रैक्टिकल के साथ 18 मार्च को परीक्षा पूरी तरह समाप्त हुई. इसके अगले ही दिन 19 मार्च को रिजल्ट देखकर छात्रों की आंखें खुली की खुली रह गयी. संभवत: विवि के इतिहास में यह पहला मौका था, जब परीक्षा को लेकर विवि इस तरह से गंभीर दिखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










