प्रधान व वरीय लिपिक हुए सेवानिवृत्त

Updated at : 01 Jul 2014 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधान व वरीय लिपिक हुए सेवानिवृत्त

भागलपुर: भागलपुर के जिला शिक्षा कार्यालय में सोमवार को प्रधान लिपिक विजय कुमार सिन्हा व वरीय लिपिक काली चंद्र चक्रवर्ती सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर डीइओ सूर्यदेव कुमार पासवान की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में दोनों लिपिकों ने अपने सुखद अनुभव साझा करते हुए पदाधिकारियों व सहकर्मियों का धन्यवाद किया. […]

विज्ञापन

भागलपुर: भागलपुर के जिला शिक्षा कार्यालय में सोमवार को प्रधान लिपिक विजय कुमार सिन्हा व वरीय लिपिक काली चंद्र चक्रवर्ती सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर डीइओ सूर्यदेव कुमार पासवान की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

समारोह में दोनों लिपिकों ने अपने सुखद अनुभव साझा करते हुए पदाधिकारियों व सहकर्मियों का धन्यवाद किया.

दोनों कर्मचारियों को सोमवार को ही सेवांत लाभ दे दिया गया. पदाधिकारियों की ओर से सेवानिवृत्त दोनों कर्मचारियों का सम्मान किया गया. मौके पर डीपीओ(स्थापना) सुभाष गुप्ता, डीपीओ(एसएसए) देवेंद्र कुमार सिंह, जिला मध्याह्न् भोजन प्रभारी राम बाबू व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व सभी कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन