जलने से मौत, लिखा छत से गिरी श्रुति

Updated at : 01 Jul 2014 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
जलने से मौत,  लिखा छत से गिरी श्रुति

भागलपुर: बेटी की असामयिक मौत का दर्द और फिर उसके शव के लिए दर-दर की ठोकरें खाना. इस यातना को एक पिता भोग रहे थे. यह स्थिति सोमवार को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में देखने को मिली. मिरजानहाट निवासी सुबोध गुप्ता की बेटी श्रुति कुमारी (17 वर्ष) रविवार की रात अपने घर में […]

विज्ञापन

भागलपुर: बेटी की असामयिक मौत का दर्द और फिर उसके शव के लिए दर-दर की ठोकरें खाना. इस यातना को एक पिता भोग रहे थे. यह स्थिति सोमवार को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में देखने को मिली.

मिरजानहाट निवासी सुबोध गुप्ता की बेटी श्रुति कुमारी (17 वर्ष) रविवार की रात अपने घर में ही बुरी तरह से झुलस गयी थी. परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में दाखिल कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद वहां डय़ूटी पर तैनात एक चिकित्सक ने उसकी रिपोर्ट में मौत का कारण छत से गिरना लिख दिया और अस्पताल में बनी पुलिस चौकी में भिजवा दिया.

सोमवार सुबह जब श्री गुप्ता अपनी बेटी का शव ले जाने के लिए पुलिस के पास गये तो पुलिस कर्मियों ने शव को ले जाने से रोक दिया. पुलिस का कहना था कि जिस शव के बारे में श्री गुप्ता बता रहे हैं कि वही उसकी बेटी का शव है, उसकी मौत तो जलने से हुई है, लेकिन चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर श्री गुप्ता की बेटी की मौत छत से गिरने की वजह से हुई है. पुलिस ने सुबोध को चिकित्सक से इस रिपोर्ट को ठीक करवा कर लाने की सलाह दी. पुलिस का कहना था कि रिपोर्ट सही होने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सकेगा या उन्हें सौंपा जायेगा. यहीं से शुरू हुई एक पिता की दर्द भरी दास्तान.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन