भागलपुर : लाखों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में लगायी डुबकी
Updated at : 20 Feb 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा : गंगा घाट पर उमड़ी भीड़, बाबा अजगैवीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक सुलतानगंज (भागलपुर) : माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को सुलतानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा में लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना की. गंगा स्नान के लिए बिहार के कई जिलों के अलावा नेपाल, यूपी, झारखंड से भी श्रद्धालु पहुंचे थे. […]
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा : गंगा घाट पर उमड़ी भीड़, बाबा अजगैवीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
सुलतानगंज (भागलपुर) : माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को सुलतानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा में लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना की. गंगा स्नान के लिए बिहार के कई जिलों के अलावा नेपाल, यूपी, झारखंड से भी श्रद्धालु पहुंचे थे.
सैकड़ों लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया. पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को दूर दराज से आये भक्तों ने बाबा अजगैवीनाथ की पूजा की. लगभग 40 हजार भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया. अजगैवी नगरी में स्टेशन से घाट तक मेला सा नजारा दिन भर देखने को मिला. महिलाएं, बच्चे व पुरुष ट्रेन, निजी वाहन सहित यात्री वाहन से गंगा तट पर पहुंचने के लिए तत्पर देखे गये.
पूर्णिमा के मौके पर गंगा जल भर कर मिथिलांचल सहित आस-पास क्षेत्र के कांवरिया पैदल व वाहन से देवघर को रवाना हुए. लगभग 35 हजार कांवरियों ने संकल्प लेकर बाबा वैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए बाबाधाम को रवाना हुए.
स्नान के दौरान सिमरिया घाट पर डूबा किशोर, मौत
बीहट (बेगूसराय) : माघी पूर्णिमा पर सिमरिया गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने आये किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृत किशोर की पहचान बरौनी ठाकुरीचक निवासी रंजीत रबानी के 14 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. लोगों ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. इसके कारण उसकी मौत हो गयी.
किशोर उलाव निवासी मामा-मामी के बच्चों के मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए सिमरिया घाट आया था. यहां नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी. इसके बाद उसके शव को बीहट नगर परिषद वार्ड-चार स्थित घर पर लाया गया, जहां परिजनों के चीत्कार और करुण विलाप से लोगों की आंखें भी डबडबा गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




