आइटीआइ परीक्षा से 83 छात्र निष्कासित

Published at :02 Feb 2019 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
आइटीआइ परीक्षा से 83 छात्र निष्कासित

भागलपुर : जिले के 11 केंद्रों पर चल रही आइटीआइ की थ्योरी परीक्षा में जम कर नकल हो रही है. बीते तीन दिनों में नकल करते 83 छात्र धराये हैं. शुक्रवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में नकल का सिलसिला जारी रहा. राजकीय पॉलिटेक्निक से एक छात्र को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया […]

विज्ञापन

भागलपुर : जिले के 11 केंद्रों पर चल रही आइटीआइ की थ्योरी परीक्षा में जम कर नकल हो रही है. बीते तीन दिनों में नकल करते 83 छात्र धराये हैं. शुक्रवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में नकल का सिलसिला जारी रहा. राजकीय पॉलिटेक्निक से एक छात्र को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया. गुरुवार को 11 व बुधवार को 71 छात्रों को परीक्षा से निष्कासित किया गया था. पुरैनी स्थित शिव आइटीआइ से सबसे अधिक छात्र कदाचार के आरोप में धरे गये हैं.

एकमुश्त 35 नकलची धराये थे. कई छात्रों की उम्र बहुत ज्यादा थी. 30 जनवरी से थ्योरी की शुरू हुई परीक्षा पांच फरवरी तक चलेगी. 21 से 28 जनवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा हुई थी. भागलपुर जिले में परीक्षा केंद्र आइटीआइ बरारी, महिला आइटीअाइ, राजकीय पॉलिटेक्निक, भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, जाफरानी आइटीआइ, शिव आइटीआइ, हिटाची आइटीआइ, स्वामी विवेकानंद आइटीआइ अलीगंज, मॉडल आइटीआइ पुरैनी, सुमित्रा देवी आइटीआइ, एनएसइ आइटीआइ हैं.

बुधवार व गुरुवार की परीक्षा होगी रद्द : भागलपुर समेत राज्य के 350 परीक्षा केंद्रों पर आइटीआइ की बुधवार और गुरुवार को हुई परीक्षा रद्द हो सकती है. परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद श्रम संसाधन विभाग ने परीक्षा रद्द करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन