जयश्री ठाकुर के मकानों की हुई वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी

Updated at : 24 Jun 2014 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
जयश्री ठाकुर के मकानों की हुई वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी

भागलपुर: आर्थिक अपराध विभाग की तीन सदस्यीय टीम निलंबित एडीएम जयश्री ठाकुर की संपत्ति का पता लगाने के लिए भागलपुर पहुंची. टीम में एक डीएसपी व दो इंस्पेक्टर शामिल थे. तिलकामांझी पुलिस के सहयोग से टीम ने जयश्री ठाकुर के घर की विडियोग्राफी और फोटोग्राफी की. सूत्रों ने बताया कि तिलकामांझी थाना क्षेत्र में निलंबित […]

विज्ञापन

भागलपुर: आर्थिक अपराध विभाग की तीन सदस्यीय टीम निलंबित एडीएम जयश्री ठाकुर की संपत्ति का पता लगाने के लिए भागलपुर पहुंची. टीम में एक डीएसपी व दो इंस्पेक्टर शामिल थे. तिलकामांझी पुलिस के सहयोग से टीम ने जयश्री ठाकुर के घर की विडियोग्राफी और फोटोग्राफी की.

सूत्रों ने बताया कि तिलकामांझी थाना क्षेत्र में निलंबित एडीएम के एक और घर का पता चला है. पुलिस के सहयोग से टीम ने घर के आसपास लोगों से पूछताछ कर जानकारी इकट्ठा की.

भागलपुर से जांच-पड़ताल करने के बाद टीम बांका, बौंसी भी गयी. बताया जाता है कि बांका जिले में जयश्री ठाकुर का पैतृक आवास है. वहां के मकान की भी टीम ने विडियोग्राफी और फोटोग्राफी की. जयश्री ठाकुर पर आय से अधिक संपत्ति अजिर्त करने का आरोप है. ठाकुर के खिलाफ आर्थिक अपराध विभाग जांच कर साक्ष्य जुटा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन