ePaper

त्योहार पर मिलेगी राहत सुखद हो सकेगी रेलयात्रा, आनंद विहार-भागलपुर 18 से, तो मालदा-हरिद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर से

Updated at : 16 Oct 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
त्योहार पर मिलेगी राहत सुखद हो सकेगी रेलयात्रा, आनंद विहार-भागलपुर 18  से, तो मालदा-हरिद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर से

भागलपुर : नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी है. वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हो रहा है. भीड़ बढ़ती ही जा रही है. रेलवे ने त्योहाराें के मद्देनजर दो जोड़ी स्पेशन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे आनंद विहार से भागलपुर एवं मालदा से हरिद्वार स्पेशल ट्रेन चला कर राहत देगी. अक्तूबर से ही […]

विज्ञापन
भागलपुर : नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी है. वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हो रहा है. भीड़ बढ़ती ही जा रही है. रेलवे ने त्योहाराें के मद्देनजर दो जोड़ी स्पेशन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे आनंद विहार से भागलपुर एवं मालदा से हरिद्वार स्पेशल ट्रेन चला कर राहत देगी. अक्तूबर से ही सप्ताह में एक दिन ट्रेनों का संचालन होगा. आनंद विहार-भागलपुर 16 नवंबर, तो वहीं मालदा-हरिद्वार स्पेशन ट्रेन 20 नवंबर तक चलेगी.
भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन : भागलपुर से आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन 19 अक्तूबर से चलेगी. हालांकि, आनंद विहार से यह ट्रेन 18 अक्तूबर से चलनी शुरू हो जायेगी. यह ट्रेन दोनों ओर से पांच-पांच ट्रिप लगायेगी. भागलपुर से यह हरेक शुक्रवार और आनंद विहार से हरेक गुरुवार चलेगी. भागलपुर से यह 19 अक्तूबर से 16 नवंबर एवं आनंद विहार से 18 अक्तूबर 15 नवंबर के बीच चला करेगी. यह ट्रेन 22 कोच की होगी. इसमें एसी, स्लीपर व जेनरल आदि कोच होंगे.
भागलपुर और आनंद विहार के बीच स्टॉपेज नहीं : भागलपुर और आनंद विहार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव बीच के स्टेशनों पर नहीं होगा. भागलपुर से रवाना होने के बाद यह सीधे आनंद विहार स्टेशन पर रुकेगी.
मालदा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन : मालदा से हरिद्वार स्पेशल ट्रेन भागलपुर होकर 22 अक्तूबर से चलेगी. वहीं हरिद्वार से 23 अक्तूबर चलेगी. यह ट्रेन दोनों ओर से पांच-पांच ट्रिप लगायेगी. मालदा से हरेक सोमवार एवं हरिद्वार से हरेक मंगलवार चला करेगी. यानी, मालदा से हरिद्वार के बीच अक्तूबर में दो दिन 22 एवं 29 अक्तूबर एवं नवंबर में तीन दिन पांच, 12 व 19 नवंबर एवं हरिद्वार से मालदा के बीच अक्तूबर में दो दिन 23 व 30 अक्तूबर व नवंबर में तीन दिन छह, 13 एवं 30 नवंबर चलाने की तिथि निर्धारित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन