कैंप लगा कर जनशिकायतों का करें निबटारा : डीएम

Updated at : 10 Jun 2014 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
कैंप लगा कर जनशिकायतों का करें निबटारा : डीएम

भागलपुर: जन शिकायत से संबंधित मामलों खासकर मुख्यमंत्री जनता दरबार के आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए डीएम बी कार्तिकेय ने सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सोमवार को जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय की बैठक में उन्होंने इसके लिए जिलास्तर पर आवेदनों का निष्पादन करने के लिए अपर समाहर्ता ( विभागीय […]

विज्ञापन

भागलपुर: जन शिकायत से संबंधित मामलों खासकर मुख्यमंत्री जनता दरबार के आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए डीएम बी कार्तिकेय ने सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

सोमवार को जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय की बैठक में उन्होंने इसके लिए जिलास्तर पर आवेदनों का निष्पादन करने के लिए अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच) को जिम्मेदारी दी और कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उप विकास आयुक्त व अंचलाधिकारियों के साथ अपर समाहर्ता बैठक कर आवेदनों का निष्पादन करायेंगे.

बैठक में डीएम श्री कार्तिकेय ने न्यायालय के लंबित वादों को एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया है. सीडब्ल्यूजेसी व एमजेसी के लंबित वादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने एक सप्ताह के अंदर प्रति शपथ पत्र दायर कर इसका निष्पादन करने को कहा है. विभिन्न स्नेतों से प्राप्त जन शिकायत के आवेदनों को भी उन्होंने एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया.

जिला अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) सभी जिलास्तरीय लंबित आवेदनों का निष्पादन के लिए बैठक व अन्य कार्रवाई करेंगे, जबकि प्रखंड स्तर पर सभी बीडीओ को निष्पादन की जिम्मेदारी दी गयी और इसकी मॉनीटरिंग डीडीसी करेंगे. बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, अपर समाहर्ता हरिशंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच) श्यामल किशोर पाठक सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन