नौ बच्चों की मौत, गोराडीह के मोहनपुर में हुआ हादसा, तीन मरे

Updated at : 02 Oct 2018 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
नौ बच्चों की मौत, गोराडीह के मोहनपुर में हुआ हादसा, तीन मरे

भागलपुर : जिउतिया स्नान के दौरान कोसी-पूर्व बिहार के विभिन्न जिलों में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग लापता हैं.गोराडीह ( भागलपुर) थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास कदवा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक साथ तीन बच्चों की मौत हो गयी. मरने वाले […]

विज्ञापन
भागलपुर : जिउतिया स्नान के दौरान कोसी-पूर्व बिहार के विभिन्न जिलों में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग लापता हैं.गोराडीह ( भागलपुर) थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास कदवा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक साथ तीन बच्चों की मौत हो गयी. मरने वाले बच्चों में शिवानी कुमारी (10), सूरज कुमार(12) व पियूषी कुमारी शामिल हैं. तीनों बच्चे फरीदपुर मोहनपुर गांव के रहनेवाले थे.
बांका के अमरपुर के फतेहपुर गांव के बैजनाथ कापरी की नौ वर्षीया पुत्री मेघा कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. वहीं मकदुमा गांव के अभिषेक ततवा के एकलौता सात वर्षीय पुत्र अमरजीत की झाझा बांध में डूबने से मौत हो गयी, जबकि इनके साथ ही बांध में स्नान करने गया गांव के ही मनोज ततवा का 8 वर्षीय पुत्र लालजीत भी पानी में डूब गया.बच्चे जिउतिया पर्व को लेकर नदी में स्नान के लिये पहुंचे थे.
वीरपुर (सुपौल) में हहिया धार में स्नान करने गयी परमानंदपुर निवासी मकसूदन शर्मा की 15 साल की पुत्री रंजना कुमारी नहाने के दौरान बहाव के साथ आगे निकल गयी. मूर्ति का लकड़ी का कांटी उसके फ्रॉक में फंस गया. इसके कारण वो डुबकी लगाने के बाद बाहर नहीं निकल सकी.
वहीं त्रिवेणीगंज के बभनगामा पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित मलहनमा गांव निवासी विनोद दास की चार वर्षीया बेटी आरती कुमारी की बघला नदी में डूबने से मौत हो गयी. वह अपनी मां रिंकू देवी को खोजते-खोजते नदी किनारे जा पहुंची थी और डूब गयी. चार किमी दूर दूसरे गांव में कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव मिला.
सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र स्थित डरहार ओपी के नौला पंचायत स्थित गढिया वार्ड नंबर दस निवासी रवींद्र यादव की तीन वर्षीया पुत्री मंडिका कुमारी की डूबने से मौत हो गयी. जिउतिया पर्व के अवसर पर घर की महिलाएं कोसी नदी में स्नान करने गयी थीं. साथ में बच्ची भी चली गयी थी.
मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र की कुंजौड़ी पंचायत के वार्ड नंबर चार बजराहा स्कूल टोला में 10 वर्षीया बालिका नंदनी कुमारी की मौत डूबने से हो गयी. वह जिउतिया पर्व के दौरान आसपास की महिलाओं के साथ घाट पर स्नान करने के लिए गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन