अजीत की मौत पर डीएसपी कहलगांव को जांच का निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में सोमवार को पीरपैंती के थानेदार देव कुमार, एएसआइ विनोद झा व रामलवलीन सिंह समेत पुलिस कर्मी अनिल कुमार, बिंदेश्वरी मंडल व राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. इसमें पीरपैंती के कुंजबन्ना की अनूपा देवी ने अपने बेटे अजीत कुमार की मौत में आरोपित बताया है. […]
विज्ञापन
भागलपुर : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में सोमवार को पीरपैंती के थानेदार देव कुमार, एएसआइ विनोद झा व रामलवलीन सिंह समेत पुलिस कर्मी अनिल कुमार, बिंदेश्वरी मंडल व राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. इसमें पीरपैंती के कुंजबन्ना की अनूपा देवी ने अपने बेटे अजीत कुमार की मौत में आरोपित बताया है. नालसी वाद में 12 अक्तूबर की घटना में पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं. कोर्ट ने घटना को लेकर डीएसपी कहलगांव को जांच के निर्देश दिये हैं.
अनूपा देवी की नालसी वाद. अनूपा देवी ने बताया कि 12 अक्तूबर को सुबह छह बजे बेटा अजीत कुमार मोटरसाइकिल लेकर रामपुर गया था. वहां से लौट रहा था, इसी दौरान एनएच-80 साधुकटिया पर खड़े ट्रक से टक्कर हो गयी. अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया. इस बात की सूचना उन्हें मिली तो वह मौके पर गयी. इससे पहले बड़ा बेटे ने देखा था कि, अजीत कुमार की सांस चल रही थी. आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया. दो घंटे बाद वह थाना गयी तो वहां पर बेटा नहीं गया था. इस दौरान पता चला कि अजीत कुमार की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










