पार्ट टू की परीक्षा शुरू होने में महज 72 घंटे शेष, नहीं पहुंचा प्रश्नपत्र, परेशानी बढ़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Sep 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : टीएमबीयू की पार्ट टू परीक्षा शुरू होने में 72 घंटे शेष रह गये हैं. परीक्षा 24 सितंबर से 35 केंद्रों पर होगी, लेकिन विवि के पास प्रश्न पत्र अबतक नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में विवि के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गयी है. परीक्षा विभाग प्रश्न पत्र का इंतजार कर रहा है. प्रश्न पत्र […]
विज्ञापन
भागलपुर : टीएमबीयू की पार्ट टू परीक्षा शुरू होने में 72 घंटे शेष रह गये हैं. परीक्षा 24 सितंबर से 35 केंद्रों पर होगी, लेकिन विवि के पास प्रश्न पत्र अबतक नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में विवि के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गयी है. परीक्षा विभाग प्रश्न पत्र का इंतजार कर रहा है. प्रश्न पत्र नहीं आने को लेकर गुरुवार को अधिकारियों की बैठक हुई.
छपाई करने वाली एजेंसी से भी संपर्क करने पर विचार किया गया. प्रश्न पत्र की छपाई करने वाली पटना की एजेंसी ने बकाया भुगतान को लेकर प्रश्न पत्र रोक रखा है, लेकिन विवि के अधिकारी मामले को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं. विवि के तीन अधिकारियों से इस मामले में बात की गयी, तो उनका जवाब था कि इस बारे कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में पार्ट टू की परीक्षा में कॉपी की बाधा सामने आ रही थी. अब प्रश्न पत्र परीक्षा के लिए बाधा
बन रहा है. परीक्षा को लेकर छात्रों की तैयारी चल रही है. हालांकि विवि का दावा है कि प्रश्न पत्र आने में जरूर देर हो रहा है, लेकिन समय से ही परीक्षा होगी.
मुंगेर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर भेजी गयी कॉपी: पार्ट टू परीक्षा को लेकर मुंगेर क्षेत्र के कॉलेजों में बनाये गये परीक्षा केंद्र के लिए गुरुवार को सड़क मार्ग से कॉपी भेज दी गयी. परीक्षा विभाग के अनुसार विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए 30 हजार कॉपी भेजी गयी है. नवगछिया क्षेत्र के लिए शुक्रवार को सड़क मार्ग से परीक्षा केंद्रों पर 20 हजार कॉपी भेजी जा सकती है. विवि प्रेस में कॉपी की छपाई का काम जारी है. तीन से चार दिनों में 30 से 40 हजार कॉपी की छपाई कर ली जायेगी. पार्ट टू ऑनर्स विषय की परीक्षा के लिए अनुमानित एक लाख कॉपी की आवश्यकता है.
सेशन लेट से राजभवन नाराज
भागलपुर : टीएमबीयू में परीक्षा लेटलतीफी व निर्धारित समय पर परीक्षा नहीं लेने से राजभवन ने नाराजगी जतायी है. राजभवन के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि विवि के संबंधित अधिकारी पर जिम्मेदारी तय की जायेगी. विवि अपनी क्षमता का आकलन करने के बाद ही एकेडमिक, परीक्षा कैलेंडर व परीक्षा की तिथि तय करे.
इसके बाद ही राजभवन को सौंपे. राजभवन ने निर्देश में कहा कि विवि परीक्षा व रिजल्ट के लिए जो तिथि तय करे, उसे बदले नहीं. यदि तिथि बदलना चाहे,
तो विवि इसकी अनुमति राजभवन से ले.
सात सितंबर को राजभवन में परीक्षा नियंत्रकों की बैठक हुई थी. प्रधान सचिव ने टीएमबीयू, वीकेएसयू आरा, बीएनएमयू मधेपुरा व मगध विवि द्वारा रखे गये परीक्षा कार्यक्रम को देख नाराजगी जतायी थी. परीक्षा कैलेंडर में खामियां मिली थी. उन्होंने स्पष्ट रूप से टीएमबीयू सहित दूसरे विवि से कहा कि विवि पहला दायित्व समय पर परीक्षा लेना व रिजल्ट देना है. साथ ही समय पर छात्रों को डिग्री देना भी जिम्मेदारी है. टीएमबीयू के मामले में उन्होंने आठ सितंबर से तय स्नातक स्तर की परीक्षा 20 सितंबर से लेने पर नाराजगी जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




